फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cbi presents challan against fraud bank manager

बैंक मैनेजर के खिलाफ सीबीआई का चालान

Tue, 06 Jan 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 06 Jan 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
cbi presents challan against fraud bank manager

धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने बैंक आफ बड़ौदा के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर और अन्य लोगों के खिलाफ दो चालान पेश किए हैं। 2013 में  बैंक के मैनेजर टीआर डोगरा, बैंक के तत्कालीन ऋण अफसर जसवंत सिंह, प्रापर्टी वैल्यूअर हेमराज फोंसा, मंजूर हुसैन और सईद मोहम्मद के खिलाफ धोखाधड़ी से लोन लेने का मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


सीबीआई केस के अनुसार मंजूर हुसैन ने बैंक की गांधीनगर शाखा से मधुमक्खी पालन के लिए अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर लोन लिया था। मंजूर ने लोन की बड़ी राशि पाने के लिए उसने जमीन के फर्जी कागजात पेश किए। जांच में पाया गया कि बैंक अफसरों की मिलीभगत के बिना इस तरह फर्जी जमीन के कागजात से धोखाधड़ी संभव नहीं है।
विज्ञापन


सीबीआई ने उसके घर से स्टैंप भी बरामद किए, जो फर्जी कागजात तैयार करने के लिए उपयोग किए गए थे। लोन के लिए बनाए गए फर्जी कागजात मंजूर के अलावा बैंक अथारिटी के पास से भी बरामद किए गए। इसके अलावा सीबीआई ने बैंक के अधिकारियों (इनमें कुछ सेवानिवृत्ति) के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं। जांच पूरी करने के बाद सीबीआई ने आरपीसी की धारा 120-बी, 420, 468, 471 के तहत अदालत में चालान पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed