फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   case registered in mms case of sports players

खिलाड़ियों का एमएमएस बनाने के मामले में केस दर्ज

Wed, 15 Feb 2017 04:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 15 Feb 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
case registered in mms case of sports players
एमएमएस बनाने का मामला - फोटो : Demo Photo

जम्मू में आवासीय भवन में युवतियों का एमएमएस बनाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह एमएमएस बनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसने ऐसा किया नहीं। 

विज्ञापन


एसडीपीओ ईस्ट चंदन कोहली का कहना है कि पुलिस ने धारा 294 में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भवन में काम करने वाले दो कर्मियों को पकड़ा है, जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में नागपुर के रहने वाले अजय बिशने, मनीश कुमार और विजय शामिल हैं। ये तीनों मूल रूप से नागपुर और इस समय मराठी माला, त्रिकुटा नगर में रहते हैं।
विज्ञापन


विजय अभी फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन सबने एमएमएस बनाने की कोशिश की थी। इसके बाद इनके मोबाइल जब्त कर लिए गए, लेकिन जांच करने पर मोबाइल में कोई क्लिप फिलहाल नहीं मिली है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर भी लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही है मामले की जांच

case registered in mms case of sports players
एमएमएस बनाने का मामला - फोटो : डेमो फोटो

यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि भवन में ठहरने वाली और युवतियों के एमएमएस तो नहीं यह बनाते थे। उल्लेखनीय है कि सोमवार की देर रात को यह घटना सामने आई थी। जम्मू में एक क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई उत्तर प्रदेश के इटावा की रहने वाली युवतियों का एमएमएस बनाने का मामला सामने आया था।

वह वापस जाते वक्त रेलवे स्टेशन के पास स्थित बने एक आवासीय भवन में ठहरी हुई थीं। जहां उन्होंने कुछ युवकों को बाथरूम में एमएमएस बनाते हुए देख लिया। इसके बाद शोर मचाने पर सब पकड़े गए और उनकी जमकर पिटाई भी हुई।

बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच करने पर पता चला कि यह सब सफाई कर्मी थे, जो उक्त आवासीय भवन में काम करते हैं। दो को मौके पर ही पकड़ लिया गया था, जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed