{"_id":"5e5ccdbd8ebc3ef3e34d69a8","slug":"case-of-showing-fake-sports-certificate-for-getting-job-busted-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः फर्जी खेल प्रमाण-पत्र दिखाकर ली सरकारी नौकरी, सात के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीरः फर्जी खेल प्रमाण-पत्र दिखाकर ली सरकारी नौकरी, सात के खिलाफ चार्जशीट
Mon, 02 Mar 2020 02:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने बडगाम में शारीरिक शिक्षा विभाग (पीईडी) में नौकरी पाने के लिए कथित रूप से फर्जी खेल प्रमाण पत्र दिखाने के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ शनिवार को आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इस मामले में सात आरोपियों समेत 14 की नियुक्तियां रद्द की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को आरोप पत्र दायर किया। उन्होंने बताया कि आरोपी सभी सात लोगों ने विभिन्न खेल संघों के फर्जी राष्ट्रीय खेल प्रमाण-पत्र दिखाए ताकि चयन प्रक्रिया में उन्हें लाभ मिल सके। बताया कि अपराध शाखा की जांच के आधार पर युवा सेवा एवं खेल निदेशालय ने मामले में सात आरोपियों समेत 14 लोगों की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन