{"_id":"588c7d864f1c1b380fcf631d","slug":"case-of-fraud-registered-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: शेयर मार्केट का खाता खोलने पर लाखों का फ्रॉड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: शेयर मार्केट का खाता खोलने पर लाखों का फ्रॉड
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 28 Jan 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट का खाता खोलने पर लाखों का फ्रॉड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में शेयर मार्केट में पैसा लगाने को लेकर अकाउंट खोलने पर एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लग गया। पीड़ित ने हरि मार्केट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। सिटी पुलिस स्टेशन में इसे लेकर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बिश्नाह के रहने वाले शिव कुमार का करण नगर में एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसे इंदौर से कुछ लोगों ने फोन किया। कहा कि शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए उसका अकाउंट खोलना चाहते हैं। वह उनकी बातों में आ गया और उसने नेट बैंकिंग से एक लाख 10 हजार रुपये उनके द्वारा बताए गए खाते में पैसे जमा करा दिए। अब उसने कुछ जांच पड़ताल करने की कोशिश की तो पता चला कि उसके साथ फ्राड हो गया है।
विज्ञापन
इसके बाद उसने पुलिस के पास आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों से इसके बारे पूछताछ की गई है। पुलिस बैंक खाते की डिटेल ले रही है। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है, ताकि फ्राड करने वालों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन