फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bus fall into gorge in kathua

रिंग सेरेमनी से लौट रही बस खाई में गिरी, 24 जख्मी

Fri, 12 Feb 2016 12:04 PM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
bus fall into gorge in kathua

बनी-बसोहली मार्ग पर बसोहली की ओर जा रही एक मिनी बस शाहरा के नजदीक गहरी खाई में लुढ़क गई। शाम पांच बजे के करीब हुए हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घायलों में से सात को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया है। यहां से चार लोगों की हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जानू गांव में रिंग सेरेमनी के बाद लौट रहे सभी घायल बसोहली के निकटवर्ती बटाड़ा गांव के रहने वाले हैं। बनी-बसोहली मार्ग पर शाहरा के नजदीक पहुंचते ही वाहन पर से चालक ने नियंत्रण हट गया, जिससे मिनी बस सौ फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

र‌िंग सेरेमनी से वापस लौट रहे थे

bus fall into gorge in kathua

घायलों की पहचान पोली देवी निवासी बटाडा रोहित मेहरा निवासी बसोहली, कृष्ण चंद निवासी घोडल, अंजू देवी निवासी डोडला, किरण बाला निवासी बटाडा, काका निवासी बटाडा, सुषमा निवासी पलाही, काजल देवी निवासी सन्नघाट, भगत राम निवासी रैहण, शामलाल निवासी घोडल, रमेश कुमार निवासी बटाड़ा, रेशमा निवासी बटाडा, मोहिंद्र कुमार निवासी सन्नघाट, कौशल कुमार निवासी बटाडा, पवन कुमार निवासी बटाडा, नीलम कुमार निवासी बटाडा, किरण बाला निवासी बटाडा के रूप में हुई है।


बसोहली के तहसीलदार समरिंदर सिंह ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। रतो देवी, नीशू देवी, रितु देवी, मिंकू निवासी बटाड़ा और दर्शना देवी, अनु देवी निवासी मिनी मंदरोड़ पूंडा, जग्गू राम निवासी जिंदरैली की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कठुआ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed