{"_id":"5794ca5b4f1c1b2832c4b60c","slug":"bsf-personnel-attacked-on-soldier","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर तैनात BSF कर्मी ने साथी पर किया जानलेवा हमला, हथियार लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमा पर तैनात BSF कर्मी ने साथी पर किया जानलेवा हमला, हथियार लेकर फरार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 24 Jul 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
घायल बीएसएफ कर्मी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ कर्मी ने अपने साथी कर्मी को चाकुओं से गोंद कर बुरी तरह से जख्म कर उसकी एलएमजी राइफल मैगजीन सहित लेकर फरार हो गया। घायल कर्मी को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी कर्मी की तलाश में कई घंटे वाहनों की जांच की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। बीएसएफ भी अपने स्तर पर उसकी तलाश कर रही है। घटना कानाचक सेक्टर के बेली अजमत बीओपी पोस्ट की रविवार सुबह की है।
घायल कर्मी कांस्टेबल रघुवीर सिंह 89 बटालियन कठुआ के चढ़वाल का रहने वाला है। जबकि आरोपी कांस्टेबल राजीव रंजन बिहार का रहने वाला है। अस्पताल में भर्ती घायल कांस्टेबल के अनुसार वह
विज्ञापन
अपने साथी के साथ ड्यूटी पर था।
कुछ देर के लिए दूसरा साथ तकनीकी काम को लेकर बाहर गया। इतने में आरोपी कांस्टेबल आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। वह पोस्ट से बाहर गिर गया। उसके दोनों हाथों, पेट और गुप्तांग पर चाकू से कई बार उसने हमला किया। वह बेहोश होकर गिर गया।

पकड़े जाने पर सामने आएगा सच
फरार बीएसएफ कर्मी की तलाश करते जवान
- फोटो : Amar Ujala
घटना के बाद वो मौके से भाग गया। बताया जाता है कि आरोपी कांस्टेबल जाते वक्त घायल कर्मी की एलएमजी गन और 10 मैगजीन लेकर फरार हो गया।
इसके बाद कानाचक से लेकर अखनूर रोड, बक्शी नगर, दोमाना, डोगरा चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर जांच अभियान चलाकर आरोपी की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बीएसएफ ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
आईजी बीएसएफ डी के उपाध्याय ने कहा कि आरोपी कर्मी ने ऐसा क्यों किया, यह सच उसके पकड़े जाने से ही सामने आएगा। उसने कुछ दिन के लिए छुट्टी मांगी थी, जो सैंक्शन कर दी गई। वह अपने परिवार को भी साथ लेकर आना चाहता है। तलाश में कई जगह जांच की जा रही है।