फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Brutal murder of boy due money transaction in Ludo game in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः लूडो के खेल में लड़के की नृशंस हत्या, हत्यारों ने चेहरा भी जला दिया

Mon, 25 May 2020 01:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 25 May 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Brutal murder of boy due money transaction in Ludo game in Jammu Kashmir
लूडो के खेल में पैसे के लेन-देन को लेकर किशोर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

जम्मू शहर के पुराने सतवारी इलाके में नौवीं कक्षा के एक छात्र की हत्या कर दी गई। 14 वर्षीय किशोर चार दिन पहले घर से लूडो खेलने निकला था। हत्या के पीछे लूडो के खेल में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। ऑनलाइन गेम खेलने के नाम पर भी लेन-देन का मामला हो सकता है।

विज्ञापन


घर के पास एक खेत से किशोर का शव बरामद हुआ है। किशोर के चेहरे को जलाने की कोशिश की गई थी। एफएसएल टीम ने जांच के लिए सैंपल लिए हैं। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच चल रही है। सतवारी पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः लूडो के खेल में लड़के की हत्या का मामलाः सड़क पर उतरे 200 से अधिक लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 14 साल के रितिक को चार दिन पहले उसके किसी दोस्त ने फोन किया। कहा, मोबाइल पर लूडो खेलते हैं। इसके बाद रितिक घर से चला गया लेकिन लौटकर नहीं आया। घरवालों ने काफी तलाश की। जानकारी नहीं मिलने पर सतवारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने 22 मई को किशोर के लापता होने की शिकायत दर्ज की। रविवार को पुलिस टीम डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची। पुराने सतवारी की नाथ कॉलोनी के पास ही एक खेत से शव बरामद हो गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते एक घर के पास पहुंच कर रुक गए। पुलिस ने एक लड़के समेत तीन लोगाें को हिरासत में लिया है।

इसी दौरान एक लड़के को लोगाें ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस उसे लोगाें से छुड़ाकर साथ ले गई। वारदात से इलाके में जबरदस्त गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक मामले में इंसाफ नहीं मिल जाता, वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

उधर, वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी दीपक ढिंगरा, डीएसपी राम शर्मा, एसएचओ गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगाें को समझाया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed