{"_id":"58de30fc4f1c1be80463eab0","slug":"boy-died-while-climbing-in-train-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन के नीचे आया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन के नीचे आया युवक
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 02 Apr 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : demo pic
जम्मू में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह भिजवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश (38) निवासी कुशीनगर, उत्तर प्रदेश जम्मू में रहता था। किसी काम के लिए शाम के वक्त वह डीएमयू ट्रेन बाड़ी ब्राह्मणा से पकड़ जम्मू की ओर आने वाला था।
विज्ञापन
इसी बीच देरी से पहुंचने की वजह से वह ट्रेन के पीछे दौड़ने लगा। दरवाजे के पास पैर फिसलने की वजह से वह ट्रेन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचित किया। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को हादसे की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन