{"_id":"588497574f1c1b1a6eefe932","slug":"boy-dead-while-sleeping-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में दम घुटने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर में दम घुटने से छात्र की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
दम घुटने से एक छात्र की मौत
- फोटो : demo pic
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के टंगमर्ग इलाके के मंगलूरा गांव में शुक्रवार की रात को दम घुटने से एक छात्र की मौत हो गई। 9वीं कक्षा का छात्र उमर नजीर और उसका चाचा एक कमरे में सोये हुए थे। कमरे में कोयले की बुखारी लगी हुई थी।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने बताया कि रात में अचानक से कमरे जोर-जोर से खांसने की आवाज आई। जब तक दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचते तब तक उमर की मौत हो चुकी थी। उसके चाचा को उल्टियां हो रही थीं।
विज्ञापन
उसकी हालत इतनी खराब थी कि वह दरवाजा खोलने की स्थिति में नहीं था। उसे श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन