{"_id":"587d18c64f1c1bda30efe4f7","slug":"body-found-on-railway-track-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ शव
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
जम्मू में ट्रेन की पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। जिसे पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि हो सकता है मरने वाला शौच के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन
जहां वह ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे पुलिस के अनुसार कुंजवानी के पास रेल ट्रैक पर किसी ने शव के होने की जानकारी दी। बुरी तरह से कुचले जाने की वजह से चेहरा पहचान में नहीं आ रहा। पुलिस ने आसपास पूछताछ की है, लेकिन अभी कोई पहचान नहीं हो रही।
विज्ञापन