{"_id":"3f891295cfee6a55371e1788201c779b","slug":"bodies-of-pakistani-prisoners-awaiting-send-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी कैदी के शव को भेजने का इंतजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तानी कैदी के शव को भेजने का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Nov 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी कैदी की इलाज के दौरान मौत के बाद उसके शव को पाकिस्तान भेजने के लिए जम्मू पुलिस दिल्ली हाईकमान के फैसले का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
पाकिस्तान निवासी मोहम्मद अशरफ के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है और शव जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। दिल्ली हाईकमान को इसके बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन अभी वहां से अभी कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से अशरफ का शव मांगने की स्थिति में भारत आगे की कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि मोहम्मद अशरफ वर्ष 2006 में अखनूर बार्डर पर 50 किलो ब्राउन शूगर के साथ बीएसएफ और कस्टम विभाग के हाथों पकड़ा गया था।
विज्ञापन
इसके बाद से ही वह कोट भलवाल की सेंट्रल जेल में बंद था। 80 वर्ष के अशरफ को बीमार होने पर 18 अक्तूबर को डायलिसिस के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बुधवार को उसकी मौत हो गई थी।