{"_id":"577caf484f1c1bd7497f9f3d","slug":"blind-murder-in-akhnoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखनूर में ब्लाइंड मर्डर से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखनूर में ब्लाइंड मर्डर से सनसनी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को गांव तौचढीया में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त करवाया लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। मिली जानकारी के अनुसार गांव तौचढीया में मंगलवार शाम को मेन रोड पर पुल के नीचे ग्रामीणों ने एक लाश देखी।
विज्ञापन
जिसपर तेज धारदार हथियार से वार किया गया था और उसके चेहरे को बुरी तरह से खराब करने की कोशिश की गई थी। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किए जाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। इस ब्लाइंड मर्डर से इलाके में सनसनी का माहौल है।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने घटना स्थल को घेर लिया। वहीं मृतक ने जींस की पैंट और जूते पहन रखे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान करने के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। थाना प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि मृतक का चेहरा बुरी तरह से जख्मी होने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
युवक की लाश देखी। युवक के ऊपर तेज धारदार हथियार से वार किया गया था। ग्रामीमों ने पुलिस को सूचित किया इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।