{"_id":"585675094f1c1bac60c05d5b","slug":"attempt-of-murder-happened-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में बचकर भागा सरपंच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले में बचकर भागा सरपंच
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
सरपंच पर जानलेवा हमला
- फोटो : डेमो फोटो
बाड़ी ब्राह्णा इलाके में चार लोगों के गुट ने पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला किया। सरपंच अपनी गाड़ी पर जा रहा था। किसी तरह से वह अपनी गाड़ी छोड़ जान बचाकर मौके से भागा। इस मामले में अभी कोई पकड़ा नहीं गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चक मुरार के रहने वाले भगवान दास पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि रात को वह अपने घर से बाड़ी ब्राह्मणा की तरफ आ रहा था। रास्ते में उसके ही गांव के चार लोगों शंबू नाथ, जगदीश राज, राकेश कुमार तथा संजीव खजूरिया ने रोक लिया और हमला कर दिया।
विज्ञापन
उनके हाथों में तेजधार हथियार तथा पिस्टल थी, लेकिन वह किसी तरह गेट खोल कर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे भी मारे।
विज्ञापन