{"_id":"5788aea64f1c1b737e13db78","slug":"attack-on-youth-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगाई कराकर लौट रहे युवक पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगाई कराकर लौट रहे युवक पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 15 Jul 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
सगाई से लौट रहे एक युवक और उसके साथी पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल युवकों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। घटना कनाल रोड पुलिस चौकी के पास पवन आइसक्रीम के बिल्कुल सामने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
तालाब तिल्लो के रहने वाले राकेश गुप्ता की बुधवार को सगाई थी। वह सगाई के बाद साथी रोहित वर्मा के साथ लौट रहे थे। तभी चार लोग आए और गाड़ी से उतरकर उन पर हमला बोल दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। दोनों ने चिल्ला कर मदद के लिए कोशिश की।
विज्ञापन
जब तक कुछ लोग उन तक पहुंच पाते, तब तक आरोपी निकल चुके थे। घायलों ने इसके बारे में परिवार को सूचित किया और पास में पुलिस चौकी को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिवार की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी विजय शर्मा का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमले की कोई वजह सामने नहीं आई। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा। घायलों को हमलावरों की कोई पहचान नहीं है।