फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Attack on Youth

साली की शादी में आए युवक पर हमला

Tue, 26 Apr 2016 07:45 PM IST
जेएनएफ/जम्मू
जेएनएफ/जम्मू Updated Tue, 26 Apr 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
Attack on Youth
वारदात - फोटो : Demo Pic.
साली की शादी में आए युवक पर उसी के दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर जानलेवा हमला बोल दिया। किरच मार कर उसे अधमरा कर दिया और फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया। एक अभी भी फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना गांधी नगर इलाके में सोमवार की रात करीब दो बजे हुई।
विज्ञापन


हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली के तिलक नगर, चंद्र बिहार के रहने वाले अनुराग ने गांधी नगर में शादी की है। वह अपनी साली की शादी में जम्मू आया था। अनुराग दिल्ली में अपना कारोबार करता है।
विज्ञापन


कुछ साल पहले वह जम्मू में काम करता था। तभी उसकी गांधी नगर की रहने वाली युवती से पहचान हुई। फिर उन्होंने शादी कर ली। इस शादी से अनुराग की अपने दोस्त नानक नगर सेक्टर दो के सनमजीत सिंह से विवाद हो गया। सोमवार को सनमजीत को पता चला कि अनुराग जम्मू आया हुआ है, तो वह अपने साथी के साथ अनुराग के ससुराल वालों के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ किरचों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाकी लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन हथियारों से लैस सनमजीत ने अपने साथी के साथ मिलकर जमकर बवाल काटा। प्रोबेशनर एसडीपीओ गांधी नगर इम्तियाज मीर का कहना है कि मुख्य आरोपी सनमजीत पर 307, 458, 34, 4/25आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है, दूसरे की तलाश की जा रही है। पुरानी रंजिश को लेकर यह वारदात हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed