{"_id":"510c620d3f484d956f72440836f3681d","slug":"attack-on-police-party-two-seriously-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड करने गई पुलिस पार्टी को बुरी तरह पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेड करने गई पुलिस पार्टी को बुरी तरह पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यौड़ियां
Updated Wed, 06 May 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खौड़ के निक्कियां मोड़ के पास एक समुदाय के लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना में हेड कांस्टेबल सहित दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। हेड कांस्टेबल अनवर हुसैन की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि चोरी हुई गाड़ी की पूछताछ करने के लिए पुलिस पार्टी गई थी। अनवर हुसैन (45) भलवाल, गुढ़ा ब्राह्मणा के रहने वाले हैं अखनूर थाने में उनकी तैनाती है।
विज्ञापन
उनकी छाती पर किसी भारी चीज के साथ हमला किया गया है। चेहरे और आंखों पर लात-घूसों के निशान है। एक आंख पूरी नीली हो चुकी है। दोनों टांगों में भी डंडों से निशान हैं। जीएमसी में उपचाराधीन अनवर को छाती में अंदरूनी चोट लगी हो सकती है, देर रात तक उन्हें सांस लेने में भी मुश्किल हो रही थी। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि रेड करने साथ गए मुलाजिमों ने भी अनवर का साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि किसी तरह से दोनों पुलिसकर्मियों को हमलावरों के चंगुल से बचाया गया और उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, खौड़ के निक्कियां मोड़ पर एक समुदाय के लोग कुल्ले बनाकर रहते हैं। अखनूर से तीन-चार पुलिस कर्मी चोरी हुई गाड़ी की पूछताछ के सिलसिले में समुदाय के लोगों से पूछताछ करने गए थे। तभी बात बहस से बढ़कर विवाद तक पहुंच गई। समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद समुदाय के कुल्लों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन
ताला लगा देख पुलिस पार्टी वापस पहुंची
एक अन्य मामले में पंजाब पुलिस गिरफ्तारी वारंट लेकर खौड़ क्षेत्र के काला नाम के अपराधी को गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन उसके घर पर ताला लटका होने से पुलिस वापस लौट गई।