फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   army jawan commits suicide in jammu, shot himself

सेना के जवान ने खुद को गोली मारी

Wed, 22 Apr 2015 10:16 AM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 10:16 AM IST
विज्ञापन
army jawan commits suicide in jammu, shot himself

जम्मू के मांडा पार्क और अंबफला के मध्य सेना शिविर 606 बटालियन एएससी में सोमवार की देर रात को सेना के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। इससे मूलरूप से मुंबई, महाराष्ट्र निवासी बहादुर सिंह किसान (39) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खून से लथपथ हालत में बहादुर सिंह को सेना के अस्पताल में ले जाया गया तो वहां के डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। शव का जीएमसी में पोस्टमार्टम करवा मुंबई के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जवान द्वारा खुद को गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में जनवरी माह में बहादुर सिंह घर से छुट्टी काटकर ड्यूटी पर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गोली ठोड़ी से ऊपर की ओर मारी, जो कि मुंह के हिस्से को चीरती हुई सिर के ऊपरी हिस्से से बाहर निकल गई।

अपनी ही बंदूक ने ले ली जान

army jawan commits suicide in jammu, shot himself

गोली चलने की आवाज के तुरंत बाद सेना के शिविर में भगदड़ मच गई। बाहर आकर देखा तो बहादुर सिंह ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना की जानकारी सेना के उच्चाधिकारियों को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर सारी स्थिति को देखा। मौत की खबर बहादुर सिंह के परिवार वालों को देने के बाद पोस्टमार्टम करवा शव को मुंबई भेज दिया गया है।

पक्का डंगा पुलिस के मुताबिक प्राथमिक दृष्टि से मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मद्देनजर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed