फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Akhnoor sex scandal, five accused send to remand for seven-day

अखनूर सेक्स स्कैंडल में शामिल नेता फरार

Fri, 11 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 11 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Akhnoor sex scandal, five accused send to remand for seven-day

बहुचर्चित अखनूर सेक्स स्कैंडल में गिरफ्तार पांच आरोपियों को अखनूर पुलिस ने सात दिन की रिमांड पर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है। बताया जाता है कि आरोपियों की सूची काफी लंबी है और उसमें एक राजनीतिक दल का बड़ा नेता भी शामिल है, जो घटना के खुलासे के बाद से फरार बताया जाता है।

विज्ञापन


एसएसपी जम्मू के अनुसार अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ आरपीसी की धारा 376 और 109 के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस केस के अनुसार पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत की कि उनकी बेटी 12 नवंबर 2015 को घर से निकली थी और उसके बाद लौटकर नहीं आई। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें सूचना मिली है कि अभि (निवासी पठानकोट) ने उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया और लापता युवती की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी गुलशन कुमार उर्फ अभि (निवासी ढांगू रोड, पुरानी सब्जी मंडी, पठानकोट) के कब्जे से युवती को बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान युवती ने बताया कि अखनूर के कई लोगों ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इनमें खासकर अखनूर मुख्य बाजार के दुकानदार और उनके साथी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार युवती के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 376, 109 के तहत केस दर्ज किया गया और अखनूर के मुंसिफ मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए गए।


एसएसपी के अनुसार युवती के बयान के आधार पर चार अन्य आरोपियों,  रेडीमेड दुकानदार पवन कुमार उर्फ पप्पा (वार्ड 10), बर्तन दुकानदार अमित महाजन (वार्ड सात), हरदीप टंगोत्रा उर्फ साहिल (गंधरवां) और मोमो विक्रेता अनिल मगोत्रा (मांडा) को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें छापामारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed