फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accused ran from jammu kashmir police custody met an accident dead

जम्मू कश्मीर में पुलिस हिरासत से भागा युवक खाई में गिरा, हुई मौत

Sat, 21 Jul 2018 01:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 21 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
accused ran from jammu kashmir police custody met an accident dead
jammu kashmir police
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में छात्रू तहसील में शुक्रवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वह पुलिस की हिरासत में था। मृतक के बारे में पुलिस गोलमोल जवाब दे रही है। मृतक की पहचान जावेद अहमद निवासी भरत डोडा बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने कुछ दिन पहले पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा था। मृतक उन्हें जमानत पर छुड़ाने के लिए किश्तवाड़ आया था। आरोप है कि पुलिस उसे भी हिरासत में ले लिया और उसकी खूब पिटाई की। पुलिस की पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस उसे गंभीर हालत में पीएचसी में लेकर जा रही थी, जहां से वह भाग गया और गगड़ी मड़ के पास नदी की तरफ खाई में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अब पुलिस उसकी मौत के मामले में गोलमोल जवाब दे रहे हैं। पुलिस के कुछ अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए पशु तस्करों का यह भी साथी था, जिसे 19 जुलाई को पकड़ा गया था आज उसे मेडिकल के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अब मृतक के अभिभावक का इंतजार किया जा रहा है। जब वे डोडा से यहां पहुंचेंगे उसके बाद ही पूरी इस पूरे में मामले का पता चलेगा। दूसरी तरफ पुलिस भी उसके बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बता रही है कि उसके खिलाफ कोई मामले दर्ज किया गया है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed