{"_id":"e3930f938a895dcbc7e23109b9a12c9e","slug":"a-tourist-from-assam-hanging-in-hotel-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू आया था घूमने लेकिन मौत को लगा लिया गले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू आया था घूमने लेकिन मौत को लगा लिया गले
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम से जम्मू घूमने आए एक फर्मासिस्ट का शव शहर के एक होटल में फंदे से झूलता मिला। पुलिस ने शव को जीएमसी के शवगृह में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच कहती है कि खुद ही मृतक ने फंदा लगाया है।
मामला 174 के तहत दर्ज किया गया है। एसएचओ सिटी पुलिस स्टेशन शक्ति शर्मा ने बताया कि असम के गुवाहाटी के रहने वाले वसीम राजा का आठ माह पहले ही विवाह हुआ था।
विज्ञापन
वह जम्मू में घूमने आए थे। रविवार को दोपहर तीन बजे कनक मंडी के होटल आरती में वह रूम नंबर 202 में रुके। रात को खाना खाने के बाद कमरा बंद कर लिया।
सोमवार को सुबह करीब 12 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मियों को शक हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया।
अंदर घुसकर देखा तो शव फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने परिवार को सूचित कर दिया है। मंगलवार को उनके पहुंचने पर मामला पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।