फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   8 year old child drown in tawi river

तवी हादसाः जम्मू की सड़कों पर घंटो कटा बवाल

Tue, 05 Aug 2014 07:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 05 Aug 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
8 year old child drown in tawi river

तवी नदी में नहाने के लिए उतरा कृष्णा नगर निवासी आठवीं का छात्र अरुण कुमार (12) कल शाम में डूब गया था। गोताखोरों की टीम फिलहाल तलाशी अभियान में जुटी हुई है।

विज्ञापन


शाम चार बजे साथ नहाने आए साथियों ने उसे डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। पानी अधिक होने के चलते वह बह गया था।

कल शाम खबर मिले ही आपदा प्रबंधन की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान रोकना पड़ा था। पुलिस ने मंगलवार को दोबारा से अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने जाम क‌िया तवी नदी का पुल

8 year old child drown in tawi river

तवी में डूबे बच्चे के मामले में गुस्साए लोगों ने शहर के मुख्य चौराहे को जोड़ने वाले तवी पुल को जाम कर दिया।

इससे सैकड़ों वाहनों हर तरफ फंस गए। इलाके के लोगों का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा, जब डीसी के आश्वासन के बावजूद दोपहर तक सेना के गोताखोर नहीं पहुंचे।

बाद में पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि शाम चार बजे तक गोताखोर पहुंच रहे हैं। तब जाकर लोगों ने जाम हटाया।

तवी नदी के चौथे पुल के पास की घटना

8 year old child drown in tawi river

घटना कनाल रोड पुलिस चौकी के अंतर्गत चौथे पुल की है। यहां वह दोस्तों के साथ नहाने के लिए पानी में उतर गया। आगे बढ़ते हुए वह गहरे पानी में पहुंच गया। पानी अधिक होने की वजह से वह डूब गया।

इसके बाद बाकी साथी घर लौट गए। काफी देर तक जब अरुण घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। जब उसके दोस्तों से पूछा गया तो उन्होंने अरुण के डूबने की बात बताई।

अरुण के पिता रवि कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आपदा प्रबंधन की टीम की मदद से तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक छात्र का कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed