{"_id":"5cd73548bdec2207917915b6","slug":"71557607752-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला पर तेजधार हथियार से हमला
विज्ञापन
अरनिया। गांव अला में शनिवार की दोपहर एक वृद्ध महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। हमला किसने और क्यों किया इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। महिला का शोर सुनकर पहुंचे आसपास लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार महिला धन्नो देवी (75) पत्नी स्वर्गीय नाथी राम अकेली रहती है। वह शनिवार की दोपहर गांव में एक रिश्तेदार के यहां थी। इस बीच उसे फोन आया कि वह अपने घर आ जाए। करीब साढ़े तीन बजे उसके चिल्लाने व जोर-जोर से दरवाजा पीटने की आवाजें सुनाई दीं जिस पर पड़ोसी उसके घर पहुंचे तो महिला के घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया। वे दरवाजा खोल कर अंदर गए तो महिला को खून से लथपथ पाया। उसके सिर में गहरी चोट थी। पूरा शरीर खून से सना देख लोग घबरा गए और करीब 400 मीटर की दूरी पर रह रहे उसके बेटे को सूचित किया साथ ही उसे लेकर बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया।
महिला से किसने और क्यों मारपीट की यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, मगर जिस प्रकार उसके सिर से खून बह रहा था, उससे साफ जाहिर होता है कि हमलावर ने तेजधार हथियार का इस्तेमाल कर जान से मारने का प्रयास किया है। वहीं महिला के हाथों में भी गहरी चोटें आई है, जिससे अपने आप को छुड़ाने व अपने सिर पर चोट लगने से बचाने का प्रयास भी जरूर किया होगा।
विज्ञापन
उधर मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताते चलें कि महिला के चार बेटे हैं, जिनमें से एक गांव में ही दूसरे घर में रहता है। मौजूदा समय में यह महिला अकेली ही अपने पुश्तैनी घर में रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।