फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मुंबई जा रही चरस की बड़ी खेप बरामद

मुंबई जा रही चरस की बड़ी खेप बरामद

विज्ञापन
मुंबई जा रही चरस की बड़ी खेप बरामद
जम्मू। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी)ने कश्मीर से मुंबई ले जाई जा रही 74. 5 किलो चरस की बड़ी खेप बरामद में सफलता हासिल की है। मौजूदा समय में यह अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स तस्करी बताई जा रही है। कश्मीर से आने वाले एक ट्रक में इसे छिपाकर रखा गया था। नगरोटा के बन टोल प्लाजा के पास एनसीबी ने यह कार्रवाई की है। एक तस्कर को ट्रक से और दो को जम्मू एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया जो मुंबई जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम एनसीबी की टीम ने बन टोल प्लाजा के पास एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका। जांच करने पर इसमें चार बैग में रखे 47 पैकेट चरस के बरामद हुए। इसकी कुल मात्रा 74. 5 किलो बताई गई है। अनंतनाग से ट्रक को लोड किया गया था, जिसमें कुछ सेब के बाक्स रखे गए थे। एनसीबी ने ट्रक के चालक शाहनवाज अहमद निवासी अनंतनाग को दबोच लिया। उससे पूछताछ होने पर बताया गया कि यह सप्लाई मुंबई में देनी थी। यहां उससे यह सप्लाई उसके दो साथियों अली मोहम्मद खान और मोहम्मद हुसैन खान दोनों निवासी अनंतनाग ने लेनी है। यह दोनों प्राइवेट वाहन से जम्मू पहुंचे थे, जिन्होंने ने बुधवार को जम्मू एयरपोर्ट से प्लेन के जरिए मुंबई पहुंचना था। इस सूचना के बाद एनसीबी की टीम ने जम्मू एयरपोर्ट पर अपना नाका लगा दोनों को एयरपोर्ट के भीतर प्रवेश करते ही दबोच लिया गया। सनद रहे कि पिछले साल एनसीबी ने हेरोइन की भी दो बड़ी तस्करी की कोशिशों को नाकाम कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed