फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सरकारी वाहनों के प्रेशर हार्न पर लाल हुए बसंत

सरकारी वाहनों के प्रेशर हार्न पर लाल हुए आईजी बसंत, प्रशासन को दिया ये आदेश

Wed, 28 Mar 2018 05:55 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
सरकारी वाहनों के प्रेशर हार्न पर लाल हुए बसंत
BASANT - फोटो : BASIT ZARGAR
आईजी ट्रैफिक बसंत रथ सरकारी वाहनों में बजने वाले प्रेशर हार्न से काफी नाराज हैं। इनको हटाने के लिए रथ ने एक आदेश जारी किया है। जम्मू और श्रीनगर के अरबन व रूरल एरिया के एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि इन वाहनों से प्रेशर हॉर्न हटाओ।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि पुलिस, बीएसएफ, सेना, सीआरपीएफ और अन्य सरकारी वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगे हैं। जो अवैध हैं, और इन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए। इस दिशा में की गई कार्रवाई पर वह नजर रखेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों से कहा कि वह रोज चेक करेेंगे कि इन हॉर्न को हटाने के लिए क्या किया गया। बसंत ने अपने फेसबुक पेज पर इस आदेश की कापी भी पोस्ट की है।

दो साल से टिके पुलिसकर्मी होंगे ट्रांसफर
ट्रैफिक पुलिस में एक ही जगह पर दो साल से अधिक समय से तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ट्रांसफर किया जाएगा। इसकी जानकारी आईजी ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनी बस और बसों के परिचालन से नाखुश
आईजी बसंत रथ ने एक पत्र परिवहन आयुक्त के नाम भी लिखा है। इसमें कहा गया है कि मिनी बस और बस चालक रूट परमिट का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्हें 33 दिन हो गए हैं आईजी का पद संभालें, लेकिन मिनी बस और बस चालक अपना रूट छोड़ कर दूसरे रूट पर चल रहे हैं। यह लोग तय स्टैंड पर रुकते नहीं हैं। इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसेे सफल बनाने की आवश्यकता है।

रथ के खिलाफ प्रदर्शन
अखनूर रोड पर बसंत रथ के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी इस रोड पर रथ द्वारा की गई कार्रवाई से नाखुश हैं। कहा कि उनको सिर्फ ट्रैफिक संभालने की जिम्मेदारी है। वह लोग लाइसेंस लेकर काम कर रहे थे।


एक आरामशीन मालिक ने कहा कि उसके आरे के बाहर लगे सामान को हटवा दिया गया। जबकि इसमें कोई अवैध अतिक्रमण नहीं था। लोगों ने रथ के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed