फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सीबीआई केस के बाद भी हो रहे फर्जी गन लाइसेंस जारी

सीबीआई केस के बाद भी हो रहे फर्जी गन लाइसेंस जारी

Mon, 17 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई केस  के बाद भी हो रहे फर्जी गन लाइसेंस जारी
जम्मू। सीबीआई केस दर्ज होने के बाद भी जम्मू-कश्मीर से गन लाइसेंस जारी किए जाने का गोरखधंधा जोरों से जारी है। सूत्रों के अनुसार गांदरबल से पिछले कुछ दिनों से गन फैक्ट्री मालिकों और डीलरों की मिलीभगत से करीब चार हजार लाइसेंस जारी किए गए।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने राज्य सरकार के गृह विभाग की सिफारिश पर दो मामले दर्ज किए हैं। डीएसपी पवन शुक्ला को जांच का जिम्मा सौंपने के बाद भी सीबीआई ने कोई अगली कार्रवाई नहीं की। फिलहाल, किसी भी टीम ने विजिलेंस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर का मुआयना नहीं किया। सूत्रों अनुसार एक केंद्रीय मंत्री की सिफारिश के कारण सीर्बीआई ने जांच रोकी है और किसी भी टीम को जम्मू कश्मीर में नहीं भेजा है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से फर्जी गन लाइसेंस के मामले में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और नई दिल्ली पुलिस मामले दर्ज कर चुकी है। कई लाइसेंस भी जब्त किए गए और कई गन डीलरोें फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ केस भी दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दशक में 4.29 लाख लाइसेंस जारी
मामले के अनुसार जम्मू कश्मीर से ही पिछले एक दशक से 4.29 लाख लाइसेंस जारी किए। उधमपुर, जम्मू, राजोरी, शोपियां, बांदीपोरा, कुपवाड़ा जिले से सबसे अधिक लाइसेंस जारी किए गए। अधिकतर लाइसेंस फर्जी निकले और राज्य के गृह विभाग को इसकी सूचना दी गई। गृह विभाग के आदेशों के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामला विजिलेंस को सौंप दिया था। विजिलेंस ने तीन मामले दर्ज किए। इसके बाद उधमपुर, शोपियां, जम्मू, बारामुला सेे रिकार्ड सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed