फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सब इंस्पेक्टर बनकर बर्खास्त पुलिसकर्मी ने किया रेप, पैसे भी ठगे

जम्मू में सब-इंस्पेक्टर बनकर बर्खास्त पुलिसकर्मी ने युवती से होटल में किया रेप, आरोपी फरार

Sat, 29 Sep 2018 02:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 29 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर बनकर बर्खास्त पुलिसकर्मी ने किया रेप, पैसे भी ठगे
- फोटो : Demo Pic
जम्मू के त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में युवती से रेप और ठगी का केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र के एक होटल में आरोपी ने रेप किया। आरोपी पुलिस महकमे से बर्खास्त किया गया हुआ है। उसने खुद को सब इंस्पेक्टर बताकर युवती को झांसे में लिया। वह पकड़ से बाहर है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश कुमार आरएस पुरा के बडियाल ब्राह्मणा का रहने वाला है। लोगों से ठगी करने के उस पर आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में भी पहले ही कई केस दर्ज हैं। इसकी वजह से उसे बर्खास्त कर दिया था। ताजा मामला यह है कि उसने एक युवती को अपने जाल में फंसाया। उससे 60 हजार रुपये ठग लिए। उसने युवती को बताया कि वह सब इंस्पेक्टर है। युवती उसकी बातों आ गई। अब जब युवती को उसकी असलियत का पता चला तो उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी उसे त्रिकुटा नगर के रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में लेकर गया। यहां उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ परवेज का कहना है कि आरोपी के खिलाफ 419, 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने पहले भी कई लोगों से पैसे ठगे हैं। किसी से खुद को एसएसपी का बाडीगार्ड बताकर ठगी की तो किसी से किसी और अधिकारी के साथ होने की बात कहकर ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed