{"_id":"588c7eec4f1c1b476fcf6571","slug":"5-animals-burnt-in-fire-near-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में आग से सामान राख, पांच मवेशी झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कठुआ में आग से सामान राख, पांच मवेशी झुलसे
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 28 Jan 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से हुआ हादसा
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ की पहाड़ी तहसील बनी में दोले माता के पास पड़ते गांव भगोगा में वीरवार की देर रात एक घर में चूल्हे के पास रखी लकडि़यों में आग लग गई, जो पूरे घर में फैल गई। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने अपनी जान बचाई। लेकिन इस आगे में पांच मवेशियों सहित घर का सामान जलकार राख हो गया।
विज्ञापन
घर के मालिक रमेश चंद ने बताया कि रात को भोजन करने के बाद चूल्हे की आग बुझा कर सभी सोने के चले गए। कुछ ही देर बाद लकडि़यों के जलने की गंध आई। जब नजर छत की ओर पड़ी, तो देखा कि आग छत तक जा पहुंची है। किसी तरीके से बच्चों और अन्य सदस्यों को आग से बचाते हुए बाहर निकले और शोर मचाया। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस दौरान आग से घर में एक गाय, एक भैंस और तीन भेंड़ों की झुलसने से मौत हो गई। घर का जरूरी सामान भी जल गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन