{"_id":"5b183cc94f1c1b694d8b50ff","slug":"41528315081-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तवी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। तवी नदी में बुधवार को नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक के साथ दो दोस्त भी थे, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाए। मृतक रमन कुमार शहर के न्यू प्लाट इलाके का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है।
रमन अपने दो दोस्तों के साथ सिद्दड़ा के पास तवी नदी में नहाने के लिए गया था। यहां उसने ऐसी जगह छलांग लगाई, कि फिर वापस नहीं आ पाया। यहां पानी काफी गहरा था। उसके दोस्तों ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से युवक को ढूंढा। उसे जीएमसी पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।
डीएसपी यशवीर सिंह सलाथिया का कहना है कि फिलहाल 174 के तहत केस दर्ज किया गया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। युवक की मौत डूबने से हुई या फिर उसे जानबूझकर डुबोया गया है, दोनों पर जांच की जा रही है।