फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   40 k rupee online fraud in jammu

इनाम के चक्कर में आनलाइन ठगी में 40 हजार गंवाए 

Wed, 13 Jul 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 13 Jul 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
40 k rupee online fraud in jammu
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो

आनलाइन लाटरी और इनाम पाने के चक्कर में एक महिला ने 40 हजार रुपये गंवा दिए। इतनी मोटी रकम जमा करने के बाद भी इनाम की राशि नहीं मिली तो महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार जानीपुर की तितली भट ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाइल फोन पर करीब पांच दिन पहले एक एसएमएस आया। उसमें बताया कि उसकी आनलाइन लाटरी लगी है, जिसमें लाखों रुपये दिए जाएंगे। कई दिन तक उसने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


इंटरनेट बंद होने के कारण उसने भी मोबाइल के किसी संदेश पर गौर नहीं किया। सोमवार को उसे एक फोन आया। उसमें बताया कि उसकी लाटरी निकली है। मोबाइल नंबर को लाटरी बाक्स में डाला गया, जिसमें शिकायतकर्ता को नंबर निकला। वह झांसे में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बताया गया कि अगर वह 40 हजार रुपये जमा करा देगी तो उसके खाते में लाखों रु पये आ जाएंगे। बैंक खाते का नंबर भी पूछा गया। शिकायतकर्ता ने बैंक खाते का नंबर दिया, लेकिन रुपये नहीं आए। जिस बैंक खाते में रुपये जमा कराए गए, उस खाते की भी डिटेल निकाली गई। 


खाता साउथ इंडिया के एक बैंक का था।  पिछले दो-तीन दिन इंतजार करने के बाद भी इनाम की राशि नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जानीपुर पुलिस के अनुसार इस मामले में आधुनिक तरीके से ठगी की गई है। इस ठगी को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आनलाइन रिकार्ड की जांच कर रही है। खाते से ही आरोपियों का पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed