{"_id":"cf945d28ab76d4296dd905716ccdee7a","slug":"4-drug-peddlers-arrested-with-4-kg-heroin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 14 Mar 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को 4 किलो हेरोइन के साथ चार ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई हेरोइन की इंटरनेशनल बाजार में कीमत 20 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
इन चारों ड्रग्स तस्करों को नवाबाद पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने पलौड़ा के पास सर्च अभियान में गिरफ्तार किया। पुलिस को पहले विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि शनिवार को ड्रग्स की एक बड़ी खेप को जम्मू लाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने पलौड़ा के पास एक चैकप्वाइंट बना कर वाहनों की तलाशी शुरु की। जिसके बाद पुलिस को एक वैन से लगभग 20 कीमत की हेरोइन और 5 लाख रुपए की नगदी मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी की पहचान वेदप्रकाश, जसविंदर कुमार, मों. फारुख और संदीप कुमार के रुप में हुई है।
इन सभी के उपर नवाबाद पुलिस स्टोशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है। पुलिस उनके पास मिली नगदी का भी जांच कर रही है।