{"_id":"590b101e4f1c1b7401442254","slug":"4-died-in-three-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हादसों में महिला समेत चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन हादसों में महिला समेत चार की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 04 May 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में 4 की मौत
- फोटो : डेमो फोटो
अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत चार की मौत हो गई। तीन की सड़क हादसे और महिला की जहर निगलने से मौत हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। खैरा मदाना के रहने वाले दिग्विजय सिंह को बाड़ी ब्राह्मणा में मंगलवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उन्हें जीएमसी पहुंचाया गया। बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
सैनिक कालोनी में एक दुकान पर काम करने वाले युवक की बाइक फिसलने से मौत हो गई। विजय कुमार आरएस पुरा के बडियाल ब्राह्मणा का रहने वाला था। उसे जीएमसी में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नगरोटा में भी एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की आयु करीब 24 वर्ष बताई जा रहा है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वह बाइक से फिसल गया था। शव को पहचान के लिए जीएमसी रखा गया है। वहीं कुंजवानी की रहने वाली कमलेश ने अपने घर में जहर निगल लिया। परिवार के लोगों ने उसे जीएमसी में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन