फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4 died in road accident in pouni jammu

अनियंत्रित कार नाले में गिरी, चार मरे

Sat, 26 Jul 2014 02:50 AM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 02:50 AM IST
विज्ञापन
4 died in road accident in pouni jammu

जम्मू से लगभग 100 किलोमीटर दूर पौनी के पास आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक कांस्टेबल जख्मी हो गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पांचों लोग रियासी से पौनी की तरफ सेंट्रो कार में जा रहे थे तभी हादसा हुआ। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। ये लोग रियासी में अपने एक रिश्तेदार की शोक सभा से आ रहे थे।
विज्ञापन

राजोरी का रहने वाला था पर‌िवार

4 died in road accident in pouni jammu

वह रियासी से राजोरी की तरफ ही जा रहे थे तभी पौनी के पास कार अन‌ियंत्रित होकर एक गहरे नाले में जा ग‌िरी। मरने वाले चारों लोग राजोरी के नाभन मोहल्ला के रहने वाले थे।

हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पु‌ल‌िस ने चारों शवों को कार से न‌िकाल कर पोस्टमॉर्टम के ल‌िए भ‌िजवा द‌िया है जबकि घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed