फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   4 dead in different accidents

अलग-अलग हादसों में चार की मौत

Sat, 28 Jan 2017 04:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 28 Jan 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
4 dead in different accidents
अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की मौत - फोटो : डेमो फोटो

जम्मू में अलग-अलग हादसों में गत दिन चार लोगों की मौत हो गई। आरएस पुरा निवासी भगवान दास की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। वह ट्रक ड्राइवर था। उसका शव ट्रक में ही मिला। ट्रक नरवाल मुख्य चौक पर खड़ा था। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं सिडको के  एक कंपनी में काम करने वाले जहांगीर खान (25) निवासी बारामुला की मौत करंट लगने से हो गई।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के जानकारी दी। इसके बाद शव को जीएमसी शवगृह में पोस्टमार्टम के  लिए लाया गया। नजीर अहमद (45) निवासी कुपवाड़ा की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हो गई। सिद्दड़ा इलाके में जेसीबी से काम करते वक्त नजीर अहमद तार की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन


जीएमसी में ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य मामले में बरनोटी में बुधवार को कार की चपेट में आने से घायल बालक राम (75) निवासी अंब घरोटा ने जीएमसी में दम तोड़ दिया। उसे आईसीयू में रखा गया था। वीरवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed