{"_id":"574fd1584f1c1baa481098c6","slug":"36-cattle-eight-cattle-smuggler-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 मवेशियों सहित आठ पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
36 मवेशियों सहित आठ पशु तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
36 मवेशियों सहित आठ पशु तस्कर पकड़े
- फोटो : Getty Images
पशु तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को झज्झर कोटली और नगरोटा पुलिस ने 36 मवेशियों सहित आठ पशु तस्कर पकड़े हैं। ट्रकों को सीज कर पशु तस्करी का मामला दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन
नगरोटा थाना अंतर्गत सिद्दड़ा इलाके में पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान टीम के सदस्यों ने तीन वाहनों को रोका। तलाशी लेकर वाहनों से 14 मवेशियों को बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रक में सवार आरएस पुरा निवासी बाग अली, जावेद अहमद, जहूर हुसैन, जावेद अहमद, नूर अली, शकील अहमद और दुरु अनंतनाग निवासी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इसी तरह से झज्झर कोटली पुलिस ने दो वाहनों को रोका। इनकी तलाशी लेने पर इनमें 22 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक में सवार मलिक मार्केट नरवाल निवासी नजीर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसी तरह से मनवाल निवासी मुनीर अहमद को भी पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों के एफआईआर दर्ज करके इनके वाहनों को सीज कर लिया गया है।