30 साल की उम्र में अरबों की ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर हजारों युवाओं को ठगने वाले कबूतरबाज का पुलिस ने सही नाम पता लगा लिया है। कबूतरबाज मुनीर खान का सही नाम मोहम्मद अशरफ है और वह श्रीनगर का है।
सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि अशरफ की उम्र सिर्फ 30 साल की है। इतनी सी उम्र में देश भर में नेटवर्क चलाकर अरबों की ठगी करने वाले अशरफ ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। यही नहीं, देश भर में अशरफ ने अपने 50 से अधिक कार्यालय खोल रखे थे। जिनको फिलहाल बंद कर दिया गया है।
पुलिस को जानकारी मिली है कि अशरफ ने जम्मू के बाहु प्लाजा और त्रिकुटा नगर में कार्यालय खोल रखे थे। एक कार्यालय श्रीनगर, एक दिल्ली, मुंबई, असम, हैदराबाद, चेन्नई सहित कई शहरों में कार्यालय खोल रखे थे। यहां से वह अपना ठगी का जाल चला रहा था।
चंडीगढ़ से गलत नाम से बना रखा ड्राइविंग लाइसेंस
जांच में यह भी पता चला है कि अशरफ का ड्राइविंग लाइसेंस पंजाब के चंडीगढ़ से बना हुआ है। लाइसेंस मुनीर खान के नाम पर बना हुआ है। इससे साफ दिख रहा है कि फर्जीवाड़े से लाइसेंस बनाया गया है। गलत नाम पर पंजाब के आरटीओ से उसका लाइसेंस बना।
अशरफ का अपने नाम पर पासपोर्ट भी कम ही होने की संभावना है, क्योंकि राज्य में मोहम्मद अशरफ के नाम पर पासपोर्ट नहीं बना हुआ और न ही मुनीर खान के नाम से। संभव है कि किसी और नाम से उसका पासपोर्ट बना हो।
अशरफ की उम्र मात्र 30 साल है और उसके ठगी करने के तरीके ने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है। अब तक उसको पकड़ने का कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल रहा।