फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   3 person killed in road accident in jammu

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Sun, 13 Sep 2015 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 13 Sep 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
3 person killed in road accident in jammu

रविवार को शहर और आसपास के इलाकों में अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शव जीएमसी में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाए गए, यहां पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए। पुलिस ने तीनों घटनाओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


कानाचक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गुम पुल के पास एक बाइक सवार को मेटाडोर ने टक्कर मार दी। वह इसमें इतनी बुरी तरह से घायल हुआ कि मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक रंजीत मुट्ठी का रहने वाला था।
विज्ञापन


घायल होने के बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य हादसे में जानीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत स्कूटी स्किट होने से गिर गई। इससे स्कूटी चला रही महिला जख्मी हो गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका लीना भगत जानीपुर की रहने वाली थीं। रूप नगर के पास हादसा हुआ।

महिला को घायल होने पर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 21 अगस्त को बाड़ी ब्राह्मणा में घायल होने वाले ग्रेटर कैलाश के दिगपाल सिंह की मौत हो गई।


घायल होने के परिवार वाले उसे पंजाब के अमनदीप अस्पताल ले गए थे। यहां रविवार को दिगपाल ने दम तोड़ दिया। रविवार को उसके शव को जीएमसी में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है। शहर के तालाब तिल्लो, गांधी नगर आदि क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed