फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   3 killed in ramban accident

J&K: गहरी खाई में कार गिरने से तीन की मौत

Tue, 28 Jun 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन Updated Tue, 28 Jun 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
3 killed in ramban accident
दुर्घटना - फोटो : Demo Pic.
रामसू थाना क्षेत्र के पंठियाल पुल के पास मंगलवार सुबह एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घंटे के कठिन प्रयास से सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर शवों को खाई से निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से सुबह करीब साढ़े छह बजे कार (डीएल6सीएएफ-3334) श्रीनगर की ओर जा रही थी। जब वह पंठियाल पहुंची तो चालक का संतुलन कार से हट गया और देखते ही देखते कार सीधे करीब 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और सेना को सूचित किया। तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।

हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त अनंतनाग जिले के नौगाम वैरीनाग निवासी इम्तियाज अहमद, तारिक अहमद और सज्जाद अहमद के रूप में हुई है। तीनों को रामसू के पीएचसी पहुंचाया, जहां उनका पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ट्रैफिक निहार रंजन ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां पस्सियां भी गिरती हैं। बैरिकेडिंग भी नहीं है। इसलिए यह भी मुमकिन है कि पस्सियों की चपेट में कार आ गई हो। यदि बैरिकेडिंग होती तो इनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed