फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ट्रैक्टर पलटने से कांस्टेबल की मौत

ट्रैक्टर पलटने से कांस्टेबल की मौत

Thu, 01 Nov 2018 04:18 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से कांस्टेबल की मौत
जम्मू। घरोटा के कंगर मोड़ के पास रविवार को ट्रैक्टर पलटने से कांस्टेबल की मौत हो गई। वह छुट्टी पर था और अपने खेतों में काम के लिए जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर से ट्राली अलग हो गई। ट्रैक्टर और ट्राली के बीच बन हुक टूटने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

कांस्टेबल स्वर्ण सिंह निवासी चक घरोटा पुलिस कंट्रोल रूम के घरोटा क्षेत्र के फ्लाइंग वाहन में तैनात था। हुक टूटने से ट्रैक्टरका नियंत्रण बिगड़ गया और यह पलट गया। पलटने से स्वर्ण सिंह इसके नीचे आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जीएमसी पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


संदिग्ध हालत में ट्रैफिक पुलिस कर्मी की मौत
जम्मू। शहर के डिग्याना क्षेत्र में रहने वाले एक ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बलवीर सिंह आरएस पुरा के सई का रहने वाला था। इस समय शहर के डिग्याना में रह रहा था। वह गोल मार्केट प्वाइंट गांधी नगर में तैनात था। रविवार को वह अपने कमरे में मृत मिला। पुलिस का कहना है कि कांस्टेबल की मौत का कारण शुरुआती जांच में हार्ट अटैक नजर आ रहा है। बावजूद इसके पोस्टमार्टम करवाया गया है। शव को परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed