{"_id":"5796061f4f1c1b697d21e0b8","slug":"2-killed-in-bus-accident-and-more-than-20-injured-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की बस पलटी, दो की मौत, 20 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों की बस पलटी, दो की मौत, 20 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 25 Jul 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात से लौट रही एक मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसा कठुआ जिले के बिलावर स्थित फिंतर के पास हुआ।
विज्ञापन
बारात गांव सुकराल कट्ट से उज्ज पुल गई हुई थी। रविवार रात को लौटते वक्त करीब साढ़े दस बजे यह हादसा हुआ। घायलों में आधा दर्जन बच्चे शामिल हैं। मिनी बस में दूल्हे की मां भी थी।
विज्ञापन
मरने वालों में गांव बागन बिल्ला के साहिल सपोलिया (16) और सुभाष (32) शामिल हैं। मृतक सुभाष का आठ साल का बेटा वरुण भी गंभीर रूप से घायल है। बताया जाता है कि मिनी बस में 30 से अधिक सवारियां थीं।
विज्ञापन
कुछ लोग मिनी बस के पीछे भी लटके हुए थे। इसकी वजह से मिनी बस अनियंत्रित होकर गिर गई। मिनी बस चालक के शराब पीकर वाहन चलाने का भी शक जताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
हादसा होने के बाद घायलों को पहले कठुआ के अस्पताल ले जाया गया और वहां से जीएमसी रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर साहिल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सुभाष की कुछ देर के उपरांत मौत हो गई। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है।