फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मंदिर की दान पेटी ले उड़े चोर,करीब छे सौ मीटर की दूरी पर मिली टूटे ताले सहित दान पेटी.

मंदिर की दान पेटी ले उड़े चोर,करीब छे सौ मीटर की दूरी पर मिली टूटे ताले सहित दान पेटी.

विज्ञापन
मंदिर की दान पेटी ले उड़े चोर,करीब छे सौ मीटर की दूरी पर मिली टूटे ताले सहित दान पेटी.
अरनिया। चोरों ने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को कायम रखते हुए बुधवार देर रात को मंदिर में रखे दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया। दानपात्र करीब छह सौ मीटर दूर एक कुल्ले में टूटा पड़ा मिला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राम सिंह पुत्र मुंशी राम नामक किसान सुबह जब रख गांव स्थित अपने खेतों में पहुंचा तो वहां पर बनाए गए मकान के अंदर से धुंआ निकलते देखा। अंदर पहुंचते ही वहां रखे सामान को जला हुआ देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। मकान के अंदर से एक टूटे हुए ताले सहित दानपात्र मिला, जिसमें मात्र सौ दो सौ का चिल्लर मिला। जांच में पाया गया कि वह गांव काकू दे कोठे के एक मंदिर से चुराया गया। इसकी पुष्टि स्थानीय लोगों ने उसी समय कर दी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ अंदर लगी मोटर, स्टार्टर, दो बैग यूरिया अन्य सामान भी जलकर राख गए। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने दानपात्र की राशि का यहां पर ही बटवारा किया और ठंड से बचने के लिए चोरों ने आग का सहारा लिया, जिससे अंदर रखा सामान जल गया। हालांकि अभी तक दानपात्र से चुराई गई राशि का ब्योरा नहीं मिल पाया है, मगर फिर भी करीब तीन चार हजार तक की राशि बताई जा रही रही है। चोरी की वारदात को लेकर यहां के लोगों में दहशत है। पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत माह 27 दिसंबर की देर शाम को भी इसी तरह कस्बा स्थित ठाकुर द्वारा नामक मंदिर में वारदात को अंजाम देते हुए चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़ कर चार हजार की नकदी पर हाथ साफ़ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश खजूरिया का कहना है कि फिलहाल मैं जम्मू में हूं। वहां पहुंचते ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed