फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रिटायर बीडीओ के शव को हाइवे किनारे फेंक दिया

रिटायर बीडीओ के शव को हाइवे किनारे फेंक दिया

विज्ञापन
रिटायर बीडीओ के शव को हाइवे किनारे फेंक दिया
जम्मू। पहले टक्कर मारी, फिर घायल को कार में डाल लिया। मौत हो जाने के बाद शव हाईवे के किनारे विजयपुर में फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने रिटायर्ड बीडीओ का शव विजयपुर से बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रिटायर बीडीओ गुलाम भट्ट मूल रूप से भद्रवाह के रहने वाले थे। इस समय बठिंडी में रह रहे थे। मंगलवार सुबह घर से सैर के लिए निकले भट्ट काफी देर तक घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई। जब जांच पड़ताल शुरू हुई तो पता चला कि मलिक मार्केट के पास एक बुजुर्ग सड़क दुर्घटना घायल हुआ था। जिसे कोई कार चालक अपने साथ कार में लेकर चला गया। इसकेे बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी। बुधवार को विजयपुर पुलिस स्टेशन की तरफ से त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में बताया गया कि हाइवे के किनारे एक शव मिला है। जब त्रिकुटा नगर पुलिस मृतक के परिजनों के साथ विजयपुर पहुंची तो शव की पहचान की। पुलिस का मानना है कि जिस व्यक्ति ने टक्कर मारी। उसी ने शव को अपनी कार में रखकर यहां फेंक दिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी कार चालक की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed