{"_id":"5d17cd2e8ebc3e3cb67b609d","slug":"156184092113-jammu-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में मरने वालों की संख्या दो हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुलगाम में मरने वालों की संख्या दो हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कुलगाम जिले के खुडवानी के चिदेर बान इलाके में 27 जून को संदिग्ध परिस्थिति में हुए विस्फोट में घायल हुए एक व्यक्ति ने शनिवार को स्किम्स में दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिदंबर खुडवानी के घायल अब्दुल रशीद भट ने शनिवार दोपहर को अंतिम सांस ली। ज्ञात रहे कि विस्फोट में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो मोहम्मद अब्बास भट और यवार अहमद घायल हो गए थे। दोनों को पीएचसी कइमोह पहुंचाया गया था। वहां से फिर उन्हें स्किम्स रेफर किया गया था।
संभागीय आयुक्त कश्मीर बेसर अहमद खान ने इस विस्फोट की जांच के आदेश दिए थे। अतिरिक्त उपायुक्त कुलगाम को सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है। कोई भी व्यक्ति यदि इस विस्फोट से जुड़ी कोई जानकारी देना चाहता है तो वह 3 जुलाई तक ड्यूटी के समय में मिनी सचिवालय कुलगाम के एडीएम कार्यालय में जांच अधिकारी के समक्ष बयान दे सकता है।