फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   थाना से युवक लापता, पुलिस पर लगाया हत्या करने का आरोप

थाना से युवक लापता, पुलिस पर लगाया हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
थाना से युवक लापता, पुलिस पर लगाया हत्या करने का आरोप
डोडा। तहसील अस्सर के अंतर्गत आने वाले थाने से एक युवक के लापता होने का मामला प्रकाश में पाया है। युवक के परिवार के लोगों ने पुलिस पर उसकी हत्या कर कहीं फेंक देने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर परिवार के लोगों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर करीब चार घंटे प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा स्टेट एग्जीक्यूटिव सदस्य और डोडा सह प्रभारी के शशि पाल गोस्वामी ने बताया कि 6 जून को अल्पसंख्यक समुदाय का युवक और बहुसंख्यक समुदाय की युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से लापता हो गए। युवती के परिवार की तरफ से पुलिस में की गई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की और दोनों को 15 जून को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया। युवती को तो परिजनों के हवाले कर दिया गया लेकिन युवक को पुलिस ने थाना में ही रखा। जब दूसरे दिन युवक के परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि युवक थाने से भाग गया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी हत्या कर दी है और उसे कहीं फेंक दिया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डीएसपी और उस रात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। एएसपी डोडा पोप्सी ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि जैसे पुलिस कह रही है कि वो भाग गया है अगले तीन दिन के भीतर वो हमें हमारा बेटा लाकर दें वरना हम फिर से प्रदर्शन करेंगे और उस वक्त जो भी होगा उसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। लोगों के अनुसार थाने से भागना बहुत मुश्किल है। हमें शक है कि उसकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed