फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   करोड़ों की हेरोइन बरामद, लाखों की कैश के साथ कश्मीरी तस्कर काबू

करोड़ों की हेरोइन बरामद, लाखों की कैश के साथ कश्मीरी तस्कर काबू

विज्ञापन
करोड़ों की हेरोइन बरामद, लाखों की कैश के साथ कश्मीरी तस्कर काबू
जम्मू/कठुआ। हेरोइन की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया। गिरोह के कुछ सदस्य कठुआ में पकड़े गए और कुछ को जम्मू के हरि मार्केट में पकड़ा गया। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने हरि मार्केट के पास से चार तस्करों को पकड़ा है, जो कश्मीर के रहने वाले हैं। इनके पास से करोड़ों की हेरोइन और लाखों नकदी के साथ कुछ अन्य सामान भी बरामद किया गया है। कठुआ में 250 ग्राम हेरोइन (करीब सबा करोड़ रुपये) बरामद की गई है। जम्मू और कठुआ पुलिस ने मिलकर इस रैकेट का भंडापोड़ किया है।
विज्ञापन

फिलवक्त पुलिस के अधिकारी इस पर कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि हरि मार्केट के पास एक होटल में कश्मीर के कुछ लोग रुके हुए थे। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग होटल में ठहरे हैं। जब इनसे पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो हेरोइन और लाखों की नकदी मिली। बताया जा रहा है कि चारों कश्मीर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

उधर, लखनपुर पुलिस ने गोल्डन गेट लखनपुर के समीप लगाए नाके के दौरान एक कार से 250 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। वहीं, इसके साथ एक ही परिवार के तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने कार को जब्त कर व मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस रियासत से बाहर जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जम्मू की तरफ से आ रही कार (डीएल12सीएच-7129) को जांच के लिए रोका गया। कार में एक व्यक्ति और दो महिलाएं सवार थीं। इस दौरान कार से 250 ग्राम चिट्टा बरामद कर तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। उनकी पहचान मोहम्मद सलीम पुत्र अब्दुल रजाक, रुबिया अख्तर पत्नी मोहम्मद सलीम, जोया फारूक पुत्री मोहम्मद सलीम निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed