फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नियंत्रण रेखा पर माईन विस्फोट में बुजुर्ग महिला एंव भैंस घायल,सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया

नियंत्रण रेखा पर माईन विस्फोट में बुजुर्ग महिला एंव भैंस घायल,सेना ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया

Wed, 27 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा के दिगवार सेक्टर में फेंसिंग से आगे बसे गांव नूरकोट पोठी में माइन विस्फोट से बुजुर्ग महिला और उसकी भैंस घायल हो गई। महिला को क्षेत्र में तैनात सेना ने मौके पर प्राथमिक उपचार देकर अपने मुख्यालय पहुंचाया। इसके बाद सैन्य एंबुलेंस से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना मंगलवार शाम की है।
विज्ञापन

घायल महिला की पहचान 65 वर्षीय मक्खनी बी पत्नी मोहम्मद शरीफ निवासी गांव नूरकोट पोठी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे नूरकोट गांव निवासी मोहम्मद शरीफ की पत्नी पशुओं को चरा रही थी कि एक भैंस आगे की तरफ माइन फिल्ड में चली गई। उसे मोड़ने के लिए महिला माइन फिल्ड के पास पहुंची। इस दौरान जैसे ही उसने पत्थर उठा कर भैंस को मोड़ने के लिए मारना चाहा तो वह पत्थर माइन पर पड़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट होने से भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं माइन के कुछ टुकड़े महिला के बाएं घुटने और पेट में लगे, जिससे वह घायल हो गई। उधर, विस्फोट की आवाज सुन क्षेत्र में तैनात सेना की 2 नागा रेजिमेंट के जवान पहुंचे। आसपास मौजूद पशु चराने वाले अन्य लोग भी पहुंचे। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद ग्रामीणों की सहायता से पैदल करीब सात किलोमीटर दिगवार मलदेयालां स्थित सेना के मुख्यालय लाया गया। यहां से महिला को रात आठ बजे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed