फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फाइल नंबर दो - आरएस पुरा

फाइल नंबर दो - आरएस पुरा

Sat, 09 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल नंबर दो - आरएस पुरा

विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव ममका के पास शुक्रवार सुबह नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कुलदीप राज (44) पुत्र चमन लाल निवासी गांव खौड़ ध्योनिया के वीरवार की रात अपने सुसर को पास के गांव कौले में छोड़ने गया था और वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे ग्रामीणों ने बाइक खड़ी देखी और खेतों में उसका शव पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने उसकी पहचान कुुलदीप राज के रूप में की। उसके सिर में चोट के निशान देखे जाने पर आरएस पुरा पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनो को सौंपा गया। मृतक कुलदीप परिवार में तीन भाइयों मेें सबसे छोटा था और उसकी दो बच्चियां हैं। काफी समय से जम्मू में किसी कारखाने में मजदूरी करता था। आरएस पुरा पुलिस द्वार रहस्मय परिस्थितयों में युवक की मौत होने पर धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed