{"_id":"5ad653a94f1c1ba1098b51d6","slug":"15239955643-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में एम्बुलैंस उपल्बध न होने से गुस्साए छतराल के ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में एम्बुलैंस उपल्बध न होने से गुस्साए छतराल के ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। दो दिन से लापता मेंढर तहसील के गांव छतराल निवासी युवक आजाद परवेज (28) का शव गांव से बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने की बात कही। लेकिन छतराल प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से एंबुलेंस नहीं मिल सका। इसके चलते मृतक के परिवार वालों के साथ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। नारेबाजी की।
दूसरी तरफ आजाद परवेज पुत्र मोहमद इकबाल का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल मेंढर ले जाने की बात की। इस पर मृतक के परिवार के सदस्यों ने जब गांव के पीएचसी में एंबुलेंस के लिए संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि काफी समय से वहां एंबुलेंस ही नहीं है। आखिरी शव को टैक्सी से ले जाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। बाद में किराए की गाड़ी से मेंढर शव लेकर जाना पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद उस शव को दोबारा किराए की गाड़ी में घर ले जाना पड़ा। इसके चलते ग्रामीणों का गुस्सा स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के खिलाफ फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने से सवाल उठाया कि जो एंबुलेंस छतराल पीएससी की थी, वह कहां गई। विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी।