{"_id":"5ab9cf1c4f1c1b690e8b6bd7","slug":"152212688019-samba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग हादसे मे एक की मौत एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग हादसे मे एक की मौत एक घायल
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के रख अंब टाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह रख अंब टाली निवासी विपिन कुमार (28) पुत्र कुलभूषण कुमार बाइक न0 जेके21-3635 से सांबा की ओर जा रहा था। रख अंब नाके से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक न0 जेके02वीई-4416 ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विपिन कुमार हवा में उछला और नीचे गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि हादसे में दूसरा बाइक सवार नवीन कुमार (19) पुत्र सुखदेव कुमार निवासी रख अंब टाली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार देकर जम्मू रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया गया है की विपिन की नवंबर में ही शादी हुई थी।