फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   किरयाने की दुकान के ताले तोड़ उड़ाई नगदी।

किरयाने की दुकान के ताले तोड़ उड़ाई नगदी।

Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
किरयाने की दुकान के ताले तोड़ उड़ाई नगदी।
रियासी। कस्बे में चोरी की वारदातों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कस्बे में तीन दिन के भीतर चोरी की दूसरी जबकि 20 दिन में शुक्रवार को तीसरी वारदात हुई। लगातार बढ़ती जा रही चोरी की वारदातों से लोगों में रोष पनपने लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बस अड्डे पर बने शापिंग कांप्लेक्स में स्थित पुरी जनरल स्टोर के ताले टूटे पाए गए। दुकान के मालिक चांद कृष्ण पुरी ने मौके पर पहुंचे तो पाया कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर गल्ले में पड़े लगभग ढाई हजार रुपये ले गए है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस की एक पार्टी ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। चोरी की वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले लारी अड्डा के सामने वाइन शॉप पर चोरों ने 80 हजार रुपये की नगदी व शराब पर हाथ साफ किया था। बुधवार को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मंगलवार रात को एसके रेडियो के ताले तोड़ कर मोबाइल बोरे मे़ं डाल लिए गए थे। इसी दौरान मौके पर से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी के शोर मचाने के बाद चोर फरार हो गए। चोरी की तीनों दुकानों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। इसके अलावा तहसीलदार कार्यालय चार नामी गिरामी बैंक बिजली कार्यालय सैनिक सराय कोर्ट भी आसपास है। पुलिस स्टेशन व मिनी सचिवालय की दूरी भी ज्यादा नहीं है। रात को सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात होते हैं। उसके बावजूद भी चोर बिना खौफ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का पुलिस के प्रति रोष बढ़ रहा है। शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन करने की ठानी जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया। गौरतलब है कि पिछली चोरियों को भी अभी तक सुलझाया नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed