फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   संडे मार्केट में लाखों के कड़े झपटने वाला काबू

संडे मार्केट में लाखों के कड़े झपटने वाला काबू

विज्ञापन
संडे मार्केट में लाखों के कड़े झपटने वाला काबू
जम्मू। परेड पुलिस ने एक कश्मीरी व्यक्ति को झपटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह संडे मार्केट पुरानी मंडी में एक महिला के हाथों से दो सोने कड़े झपट कर फरार हो गया था। सोमवार को तालाब तिल्लो क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मद असलम वानी नामक व्यक्ति ने परेड पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसकी मासी संडे मार्केट गई थी। वहां पर उसके हाथों से एक व्यक्ति ने सोने के दो कड़े झपट लिए। दरअसल, कश्मीरी कड़े के दोनों एंड एक दूसरे से अलग होते है। एक लाक होता है, जो आसानी से निकल जाता है। इसलिए आरोपी इन्हें आसानी से झपटकर ले गया। पुलिस ने शिकायत के बाद मौके का दौरा कर स्थानीय दुकानदारों से बातचीत की। इनपुट जुटाने के बाद मोहम्मद सलीम शेख निवासी नौहाटा (श्रीनगर) को पकड़ा। वह इस समय जम्मू के तालाब तिल्लो में अपने परिवार के साथ रहता है। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। इसके साथ ही उसने परेड इलाके में कुछ महिलाओं के पर्स झपटने की बात भी मानी है। यह भी पूछताछ में सामने आया है कि वह संडे मार्केट में महिलाओं को निशाना बनाता था। आरोपी से काफी चोरी का सामान बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed